बुरहानपुर : मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने दिनदहाड़े एक युवती की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। युवती आलमगंज में फर्नीचर शोरूम पर कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्य करती थी। जहां आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना से इलाके में जहां सनसनी फ़ैल गई है। वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपी को गिरफ्तार किया।
एकतरफा प्रेम के चलते युवक ने उठाया कदम
पुलिस का अनुमान है कि आरोपी ने एकतरफा प्रेम के चलते युवती की हत्या कर दी होगी। हालांकि अभी तक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। वही इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
लाँजी क्षेत्र के पांढरीपाठ के जंगल में मिला युवती का शव
दूसरी घटना बालाघाट की है। जहां लाँजी क्षेत्र के पांढरीपाठ के जंगल में आज एक युवती का शव पुलिस को सड़ी गली हालत में मिला। युवती कौन थी कैसे उसकी हत्या हुई। फ़िलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन युवती के शव पर चोट के निशान है। जिसको देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि युवती की हत्या की गई होगी।
पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
बीते 48 घंटे में यह दूसरी घटना है जहां पुलिस को युवती का शव मिला। इसके पहले पुलिस को बीते दिन जंगल में एक युवक का शव मिला था। फ़िलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह घटना गणपति थाना क्षेत्र की है।