महासमुंद।Usha Patel resigns : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल ने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले महिला आयोग सदस्य अनीता रावटे ने भी कांग्रेस को अपना इस्तीफा थमा दिया था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को इस्तीफा दिया गया है। दोनों ने संगठन मे महिलाओं के सम्मान को नजर अंदाज करने और पार्टी मे सम्मान की जगह अपमान मिलने से की बात कही है। दोनों ने लोकसभा सीट पर मनमानी तरीके से प्रत्याशी चयन का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया है।
