दतिया : दतिया उपचुनाव को लेकर मतों की गिनती जहां जारी है। तो वही नतीजे जारी होने से पहले कांग्रेस नेता उमंग सिंगार और बीजेपी के सीनियर लीडर नरोत्तम मिश्रा ने अपनी अपनी पार्टी के जीत के दावे करते हुए बड़ा बयान दिया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस भले ही अभी रुझानों में आगे है लेकिन जीत बीजेपी की होगी।
राष्ट्रीय मुद्दों का भी चुनाव परिणामों में दिखेगा प्रभाव
मिश्रा ने आगे कहा कि चुनाव मोहन यादव जी के नेतृत्व में लड़ा गया है। पार्टी ने सामूहिक रूप से चुनाव लड़ा है। लेकिन देश के कुछ बड़े मुद्दों का भी असर उपचुनाव पर देखने को मिल सकता है।
जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही
तो वही जारी रुझानों में कांग्रेस की बढ़त को लेकर उमंग सिंगार ने कहा कि जीत कांग्रेस की होगी। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दावा किया कि चुनाव भाजपा नहीं, बल्कि सरकार ने लड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाताओं पर दबाव बनाया गया, जबकि जनता बदलाव के पक्ष में थी। सिंघार ने कहा कि महिलाएं, किसान, युवा और पिछड़ा वर्ग विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं और यदि परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आते हैं तो यह जनता का स्पष्ट जनादेश होगा।