ग्वालियर : मध्यप्रदेश के ग्वालियर में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। हाल ही में जिले से दो और महिलाओं के स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की जानकारी सामने आई है। जिसके चलते स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या अब 10 से बढ़कर 12 हो गई है।
स्वाइन फ्लू से एक भी मरीज की मौत नहीं
राहत की बात यह है कि अब तक जिले में स्वाइन फ्लू से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। तो वही मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है।
जीआरएमसी में भेजे सैंपल में संक्रमण की पुष्टि
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, संक्रमित पाई गईं महिलाओं में डबरा निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला और भिंड निवासी 55 वर्षीय महिला हैं। जिनकी रिपोर्ट
जांच के लिए जीआरएमसी में भेजे गए थे।
मरीजों की संख्या 12 पहुंची
बीते 42 दिनों के भीतर जिले में स्वाइन फ्लू के 12 मरीज सामने आ चुके हैं। जबकि पहला मामला 1 सितंबर को सामने आया था। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।