सतना : मध्य प्रदेश में जुर्म और हादसे लगातार बढ़ते जा रहे है। ताजा मामला सतना से सामने आया है। जहां रफ़्तार का शिकार होने के चलते दो बच्चियों की मौत हो गई। जबकि सागर में एक युवक ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया है।
टोस्ट लेने दुकान गई थी बच्चियां
पहली घटना सतना की है। जहां स्कूल जाने से पहले टोस्ट लेने दुकान गई दो बच्चियों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। जिसकी वजह से दोनों बच्चियों की मौत हो गई। हादसा सिंहपुर थाने से 200 मीटर दूर दसमा मील के पास हुआ। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
दोनों बच्चियां चचेरी बहने
बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियां चचेरी बहने थी। जो दादा दादी के साथ रहकर शा. प्रा. स्कूल डंडिया में पांचवी और तीसरी कक्षा में पढ़ती थी। और उनके माता पिता मुंबई में मजदूरी करते हैं। फ़िलहाल पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
घटना सोमवार रात करीब 12 बजे की
दूसरी घटना सागर की है। जहां कर्ज और प्रताड़ना से परेशान होकर 45 साल के देवेंद्र कबीरपंथी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना सोमवार रात करीब 12 बजे की है। मृतक देवेंद्र प्रेशर मशीन से ड्रिलिंग का काम करता था और पिछले काफी समय से पैसों के लेनदेन को लेकर मानसिक तनाव में था। मृतक के भाई पूरन ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा पैसे वापस न करने और लगातार परेशान किए जाने के कारण देवेंद्र ने तनाव में यह कदम उठाया।

मृतक ने मरने से पहले बनाया वीडियो
इतना ही नहीं मृतक ने मरने से पहले एक वीडियो भी बनाया, जिसमे वो एक व्यक्ति हेमंत ठाकुर का नाम लेते हुए यह कह रहा है कि हेमंत द्वारा डेढ़ लाख रुपए नहीं लौटाए जाने के कारण वह आत्महत्या करने को मजबूर हो गया। फिलहाल मोती नगर पुलिस ने केस दर्ज कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच शुरू कर दी है। वही परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।