Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा केस मामले में स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई है। गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को अभी जेल से बाहर आना मुश्किल लग रहा है। कोर्ट ने 14 जुलाई तक न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। दोनों आरोपियों को भोपाल सेंट्रल जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया था।
न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद दिया यह आदेश
कोर्ट ने यह आदेश उनकी पिछली न्यायिक रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद दिया है। सुनवाई के बाद दोनों की अगली सुनवाई की तारीख तक न्यायिक हिरासत में रखने का निर्देश दिया गया है। इस मामले की जांच कर रही सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने आरोपियों से और पूछताछ के लिए कस्टडी की मांग नहीं की है।
सीबीआई कर रही है जांच
एजेंसी दस्तावेजी, फोरेंसिक और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की जांच करने के साथ-साथ मामले से जुड़े गवाहों के बयान दर्ज करके अपनी जांच जारी रखे हुए है। ट्विशा शर्मा 12 मई को अपने ससुराल में मृत पाई गई थी। इस घटना ने लोगों का ध्यान खींचा और उनके परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग की थी।
हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंप दी थी जांच
इस बाद मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई के बाद जांच सीबीआई को सौंप दी थी। तब से केंद्रीय एजेंसी मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है, जिसमें ट्विशा की मौत की वजह बने हालात भी शामिल हैं।
पूछताछ के बाद किया था गिरफ्तार
गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में, सीबीआई ने मामले के सिलसिले में पूछताछ के बाद ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह और उनके पति समर्थ सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था। शुरू में एजेंसी को पूछताछ के लिए कस्टडी रिमांड दी थी। सीबीआई की रिमांड पूरी होने के बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। तब से दोनों भोपाल सेंट्रल जेल में बंद हैं।
जांच चल रही है
सुनवाई के दौरान कोर्ट में सीबीआई ने यही कहा है कि जांच चल रही है। जांच के दौरान मिले सबूतों को सीबीआई ने उजागर नहीं किया है। वहीं, जब से मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई है, यह केस कोर्ट की निगरानी में है। एजेंसी ने कई लोगों से पूछताछ की है।
.png)