भोपाल : मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने राज्यभर में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से 140 रिजर्व इंस्पेक्टरों (RI) के तबादलों के आदेश जारी किए हैं। जारी सूची के अनुसार सभी अधिकारियों को नई पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई स्थानांतरित अधिकारी निलंबित है, तो उसे फिलहाल रिलीव नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों की विस्तृत रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेजना अनिवार्य होगा।