शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के देवलोंद थाना क्षेत्र के ग्राम धरी नंबर-01 में पुरानी रंजिश के चलते चाचा-भतीजे पर ट्रेक्टर चढ़ने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों लोग घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी घटना को अंजाम दिया। इस दुखद हादसे में चाचा की जहां मौत हो गई, तो वही भतीजे का इलाज अस्पताल में जारी है।
गांव और अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति
फ़िलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले में आगे की जांच पड़ताल जारी है। इस पूरी घटना में रामप्रताप कोरी की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई, जबकि उनके भतीजे दुर्गा कोरी का बाणसागर परियोजना चिकित्सालय में उपचार जारी है। तो वही इस पूरी वारदात के बाद गांव और अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति है, जिसको देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
परिजनों ने घटना को बताई हत्या
इधर, घटना को मृतक के परिजनों ने हत्या बताते हुए आकाश बैस और मयंक कोरी के ऊपर गंभीर आरोप लगाए है। परिजनों के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किये जा रहे है। ताकि जल्द से जल्द सच्चाई का पता लगाया जा सके।