Tiger reserve gates closed भोपाल : मध्यप्रदेश के सभी नेशनल पार्क आज से आगामी तीन माह के लिए प्रयटकों के लिए बंद कर दिए गए है। जिसके चलते अब पर्यटक टाइगर का दीदार नहीं कर पाएंगे। प्रशासन ने कान्हा टाइगर रिजर्व, बांधवगढ़ टाइगर रिवर्ज, पन्ना टाइगर रिजर्व, पेंज टाइगर रिजर्व, संजय दुबरी टाइगर रिजर्व और सतपुड़ा टाइगकर रिजर्व आदि टाइगर रिजर्व पर 3 माह के लिए ताला लगा दिया है। जिसके चलते अब जंगल सफारी के गेट सीधे 1 अक्टूबर को प्रयटकों के लिए दोबारा खोले जाएंगे।
बारिश में जानवर हिंसक हो जाते है
बता दें कि हर साल बारिश के मौसम में नेशनल पार्क को तीन माह के लिए बंद कर दिया जाता है। क्योकि बारिश के दिनों में मैटिंग के दौरान जानवर हिंसक हो जाते है। ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया। अब प्रदेश के सभी नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व मानसून ब्रेक खत्म होने के बाद अक्टूबर में ही खुलेंगे।
बफर जोन का उठा सकेंगे लुत्फ
हालांकि इस दौरान पर्यटक बारिश के मौसम में बफर जोन का लुत्फ उठा सकेंगे। इससे पार्क से जुड़े छोटे-बड़े व्यवसाईयों का व्यापार भी चलता रहेगा और पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्यता का आनंद ले सकेंगे। हालांकि 30 जून को सभी नेशन पार्क में आखिरी सफारी हुई। जिसका टूरिस्टो ने दिल खोलकर मजा लिया। तो वही अब 1 जुलाई यानि की कल से सभी सफारी पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।