भोपाल : मध्य प्रदेश में शिक्षकों के पास मनचाही पोस्टिंग पाने का आखिरी मौका आज है। स्कूल शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 जून से शुरू कर दिए है। लेकिन कुछ शर्तो के चलते टीचर्स स्थानांतरण के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे है। ऐसे में शादी का प्रमाणपत्र अब शिक्षकों के लिए एक बड़ी परेशानी बन गई है।
विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र
दरअसल, कुछ टीचर्स ऐसे है जो पति-पत्नी के आधार पर तबादला करवाना चाहते है लेकिन दस्तावेज नहीं होने के चलते बड़ी संख्या में शिक्षक तबादला नीति का लाभ नहीं उठा पा रहे है। पति-पत्नी संबंध प्रमाणित करने के लिए सेवा पुस्तिका, परिवार विवरण, नामांकित सदस्य रिकार्ड, आधार कार्ड, समग्र आईडी आदि दस्तावेजों को मान्य नहीं किए जाने से शिक्षकों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नए शर्तो को लेकर बढ़ी शिक्षकों की परेशानी
इतना ही नहीं शिक्षा विभाग ने पहले ही जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों को तबादला प्रक्रिया से बाहर कर दिया है। जिससे बड़ी संख्या में शिक्षक इस प्रक्रिया का लाभ नहीं ले पा रहे है। इसके साथ ही 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले भी आवेदन करने के योग नहीं है।
सुविधाजनक स्थान पर पदस्थापना को प्राथमिकता
हालांकि, नई नीति में गंभीर बीमारी से पीड़ित शिक्षकों, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिला शिक्षकों को प्राथमिकता देने का प्रावधान रखा गया है। ऐसे मामलों में गृह जिले या सुविधाजनक स्थान पर पदस्थापना को प्राथमिकता दी जाएगी।
तकनिकी खामिया बनी बड़ी समस्या
तो वही मामले को देखते हुए शासकीय शिक्षक संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र कौशल ने विभाग से पोर्टल की तकनीकी खामियों को तत्काल दूर करने की मांग की है। उनका कहना है कि आवेदन प्रक्रिया में आ रही समस्याओं के कारण हजारों पात्र शिक्षक समय पर आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की भी मांग की है ताकि सभी इच्छुक और पात्र शिक्षकों को पर्याप्त अवसर मिल सके।