Delhi Train Timings Change: ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी और जरूरी खबर सामने आई है। भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली से चलने वाली 11 ट्रेनों के समय में बदलाव कर दिया है। इस सूची में तेजस एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति और अमृत भारत ट्रेन जैसी VIP और प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे के मुताबिक यह बदलाव जनवरी-फरवरी 2026 से प्रभावी होंगे। इसका असर खासतौर पर नई दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली जंक्शन और उत्तर भारत के कई बड़े स्टेशनों पर देखने को मिलेगा।
यात्रियों की सुविधा के लिए लिया गया फैसला:
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि यह निर्णय यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों के बेहतर संचालन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें। यात्री IRCTC ऐप, रेलवे की वेबसाइट या 139 हेल्पलाइन नंबर के जरिए ट्रेन की ताज़ा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इन 11 ट्रेनों के बदले गए समय:
ट्रेन संख्या 54020 (रोहतक जं.–रेवाड़ी जं. पैसेंजर) रोहतक से अब 20 मिनट देरी से 20:35 बजे प्रस्थान रेवाड़ी आगमन समय: 22:20 बजे
ट्रेन संख्या 82501 (लखनऊ–नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस) गाजियाबाद पर 3 मिनट नई दिल्ली पर 5 मिनट देरी, नया समय 12:40 बजे
ट्रेन संख्या 22449 (गुवाहाटी–नई दिल्ली एक्सप्रेस) नई दिल्ली आगमन 5 मिनट देरी से 12:50 बजे
ट्रेन संख्या 14037 (सिलचर–नई दिल्ली पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति) नई दिल्ली पर 5 मिनट देरी (12:50 बजे)
ट्रेन संख्या 12349 (गोड्डा–नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस) नई दिल्ली आगमन 5 मिनट देरी (12:50 बजे)
ट्रेन संख्या 14619 (अगरतला–फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस) नई दिल्ली, शकूर बस्ती और रोहतक पर 5 मिनट का बदलाव नई दिल्ली आगमन: 12:50 बजे
ट्रेन संख्या 22427 (बलिया–आनंद विहार सुपरफास्ट) आनंद विहार पर 5 मिनट देरी (12:40 बजे)
ट्रेन संख्या 15557 (दरभंगा–आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस) आनंद विहार आगमन 5 मिनट देरी (12:50 बजे)
ट्रेन संख्या 12583 (लखनऊ–आनंद विहार डबल डेकर) आनंद विहार आगमन 13:00 बजे
ट्रेन संख्या 54329 (बलामू जं.–शाहजहांपुर पैसेंजर) बघौली, मसीत, करना और हरदोई पर 15–17 मिनट पहले पहुंचेगी
ट्रेन संख्या 54075 (बरेली–दिल्ली जं. पैसेंजर) गढ़मुक्तेश्वर, सिम्भौली, हापुड़ और पिलखुआ पर 5–10 मिनट देरी
रेलवे की अपील:
भारतीय रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन का अपडेटेड शेड्यूल जरूर जांचें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके। यह बदलाव अस्थायी भी हो सकते हैं, इसलिए लाइव स्टेटस देखना बेहद जरूरी है।