Diwali Shopping zodiac guide 2025: प्रकाश का पर्व दीपावली इस बार 20 अक्टूबर 2025, सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा की जाती है। ताकि घर और जीवन में सुख-समृद्धि आए। साथ ही जीवन से दरिद्रता दूर हो। ऐसा माना जाता है कि दीपावली के दिन की गई खरीदारी न सिर्फ घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है, बल्कि सुख-समृद्धि और मां लक्ष्मी का स्थायी वास भी लाती है। ऐसे में आज हम आपको राशि के अनुसार किन चीजों की खरीदारी करनी चाहिए। ..उनके बारे में बताने जा रहे। जिससे आपको अधिकतम लाभ मिल सकता है। ..
मेष- 12 राशि मे सबसे पहली मेष राशि है, जिसके स्वामी मंगल है. इस राशि वालो को दिवाली पर चांदी के बर्तन या और तांबे की वस्तुएं, लाल रंग के कपड़े खरीदने चाहिए. इससे सौभाग्य और ऊर्जा में वृद्धि होती है.
वृषभ- माता लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए इस दिन चांदी का श्री यंत्र या गोमती चक्र खरीदना अत्यंत शुभ रहेगा. इससे घर में धन और वैभव बढ़ता है
मिथुन- इस राशि के जातक को कांसे के बर्तन, धार्मिक पुस्तकें या स्टेशनरी का सामान खरीदना काकी शुभ रहता है. इससे ज्ञान और व्यापार में वृद्धि होती है.
कर्क- इस राशि के जातकों को लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति या शंख खरीदना शुभ रहेगा. इससे मन की शांति और घर में शुभता आती है.
सिंह- मा लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए दिवाली के दिन सोने के आभूषण, तांबे के बर्तन या पीतल की वस्तुएं इस राशि को खरीदनी चाहिए. इससे सफलता के योग बनते हैं.
कन्या- इस राशि के जातक को कांसे के बर्तन गणेश जी की प्रतिमा खरीदनी काफ़ी शुभ रहेगा. इससे यह बुद्धि का विकास होगा.
तुला- इस राशि के जातक को चांदी के आभूषण, श्री लक्ष्मी-गणेश की चरण पादुका या सजावटी वस्तुएं खरीदना शुभ रहेगा.
वृश्चिक- इस राशि के जातक को दिवाली के दिन पीतल, तांबे के बर्तन या चांदी के आभूषण खरीदने चाहिए. यह घर की सकारात्मकता ऊर्जा को बढ़ाते है.
धनु- दिवाली के दिन इस राशि वालो को सोना, पीतल के बर्तन, हल्दी की गांठ या धार्मिक ग्रंथ खरीदना बेहद शुभ माना गया है.
मकर- इस राशि वालो को स्टील के बर्तन या वाहन खरीदना चाहिए. इससे स्थिरता और प्रगति के योग बनते हैं.
कुंभ- इस राशि के जातक को इस दिन के स्टील के बर्तन, रत्न खरीदना काफ़ी शुभ रहेगा. इससे रुके हुए कार्य पुण होंगे.
मीन- दीपावली के दिन इस राशि के जातक को सोने-चांदी के आभूषण या सिक्के, पीतल के बर्तन और स्फटिक श्री यंत्र खरीदने चाहिए.इससे घर में स्थायी लक्ष्मी का वास होता है.