भोपाल : भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के सरकारी आवास पर चोरों ने हाथ साफ़ कर घर में रखे दो गैस सिलेंडर, एक्टिवा सहित नल की टोंटियों तक चुरा ली। जिसका खुलासा तब हुआ जब 30 तारीख को कुछ लोग आवास पर पहुंचे और सामान अस्त-व्यस्त देखा। बताया जा रहा है कि विधायक का बंगला जुलाई महीने से बंद था।
टीटी नगर थाने में केस दर्ज
इधर, मामले का खुलासा होने पर विधायक के भतीजे ने टीटी नगर थाने में केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपियों की तलाश के लिए फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
23 जुलाई से बंद था घर
पुलिस के अनुसार, विधायक प्रीतम लोधी और उनके भतीजे राजेश लोधी 23 जुलाई को सरकारी आवास से बाहर गए थे। दोपहर करीब 12 बजे दोनों ने बंगले पर ताला लगाया और शिवपुरी चले गए। इसके बाद से आवास बंद था। करीब दो महीने बाद 30 सितंबर की रात लगभग 11 बजे राजेश लोधी बंगले पर पहुंचे। तो उन्होने पीछे का ताला टूटा हुआ देंखा। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त था। जांच करने पर पता चला कि बंगले से सामान गयाब हैं।
कई बार चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी
बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब चोरों ने सरकारी आवास को निशाना बनाया है। इसके पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी है। जिसके चलते अब सरकारी आवास की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे है।