भोपाल : मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिया होने के बाद से प्रदेश में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। लगातार हो रही बारिश के चलते नदी नाले जहां उफान पर है। तो वही दूसरी तरफ प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार, आज 31 जिलों में अति भारी से भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। साथ ही 24 जिलों में झंझावात व वज्रपात के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।
इन जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर और छतरपुर में अति भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, मैहर, दमोह, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, हरदा, आगर-मालवा, राजगढ़, झाबुआ, अलीराजपुर, धार और बड़वानी समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है।
अगले चार दिनों तक बारिश का सिलसिला रहेगा जारी
मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण फिलहाल बारिश का दौर 10-11 जुलाई तक जारी रहेगा विभाग के अनुसार जून में बारिश सामान्य से कम रही थी, लेकिन जुलाई में मानसून की रफ्तार तेज है। प्रदेश की सामान्य वार्षिक वर्षा 37.3 इंच है और इसका लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा जुलाई में ही दर्ज होता है।