मुकेश प्रजापति, भैरूंदा : भैरूंदा तहसील में सरकारी सागवान के जंगलों में गर्मी बढ़ते ही लगी आग की खबर inh 24x7 न्यूज ने विस्तार से प्रकाशित की थी। जिसके बाद वन परी क्षेत्र लाड़कुई की जंगलों में वन विभाग के कर्मचारी अपने हाथों से आग बुझाते दिखाई दिए।
दरअसल, लाड़कुई के जंगलों में बीते कुछ दिनों से आग फैलती जा रही थी। हालात ऐसे हो गए थे कि बहुत बड़े रकबे में सुलगती आग अपना दायरा लगातार बढ़ाती जा रही थी। इसके अलावा बसंतपुर कुरी नयापुरा, सन कोटा, कोसमी, सिराड़ी के जंगलों में भी आग देखी गई।लेकिन वन विभाग और वन विकास निगम दोनों विभाग के अधिकारी कर्मचारी का ध्यान जंगल की आग पर नहीं गया।
जब inh 24x7 न्यूज ने जंगलों में लगी आग और बढ़ती आग का मुद्दा उठाया, तब जाकर प्रशासन जागा और आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। खबर लिखे जाने तो वन विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हुए है। जंगलों में सुलगी आग पर प्रशासन कब तक और कैसे काबू पाता है, यह देखना बाकी है।