धार : मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई अब 29 अक्टूबर को होगी। यह सुनवाई 5 अगस्त से लगातार टल रही है। ऐसे में अब हिन्दू और मुस्लिम पक्ष की नजरे करीब 2 महीने के बाद होने वाली सुनवाई पर टिकी हुई है।
कोर्ट की कार्यवाही पर टिकी निगाहें
बता दें कि गुरुवार यानि की आज 20 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी थी। लेकिन न्यायालय ने सुनवाई की तारीख को आगे बढ़ा दिया। तो वही अब मंदिर और मस्जिद दोनों पक्षों की निगाहें कोर्ट की कार्यवाही पर टिकी हैं। दोनों पक्ष अपने-अपने तर्क और दावों के साथ न्यायालय के समक्ष पक्ष रखने की तैयारी में हैं।
मंदिर पक्ष ने की ये मांग
इधर, भोजशाला परिसर में शुक्रवार की नमाज को लेकर मंदिर पक्ष की आपत्तियां भी जारी हैं। मंदिर पक्ष की मांग है कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ASI द्वारा संरक्षित स्मारक के संबंध में लागू 100 मीटर और 300 मीटर के दायरे से जुड़े प्रावधानों का पालन सुनिश्चित किया जाए।