भोपाल : मध्य प्रदेश में प्री मानसून के दस्तक से भले ही लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल गई है। लेकिन पूरी तरह से प्रदेश में मानसून के आगमन को लेकर लोगों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। तो वही प्रदेश में प्री-मानसून की गतिविधियों के चलते आज 33 जिलों में जमकर बारिश होगी। जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 5 जिलों में तेज आंधी चलने का भी अनुमान है।
कई जिलों में गरज-चमक के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, रीवा, सतना, शहडोल, दमोह, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, पन्ना, सागर और पांढुर्णा समेत कई जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है. आईएमडी के अनुसार, दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है और कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश भी हो सकती है.
इन जिलों में तेज आंधी का अलर्ट जारी
वहीं, दतिया, भिंड, मुरैना, सिवनी, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में तेज आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी आशंका है.
15 से 18 जून के बीच होगी मानसून की एंट्री
फ़िलहाल मानसून ने झारखंड-छत्तीसगढ़ में दस्तक दे दी है। तो वही मध्य प्रदेश मे इसका आगमन 15 से 18 जून के बीच हो सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिलने के कारण प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय बनी हुई हैं. इससे दोपहर और शाम के समय बादल बन रहे हैं और कई जगहों पर बारिश भी हो रही है. आने वाले दिनों में मानसून के आगे बढ़ने के साथ बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं। जिसको लेकर मैसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।