Police Transfer : प्रदेश के बिलासपुर जिले में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का तबादला हुआ है। दरअसल एसएसपी रजनेश सिंह ने 38 पुलिस कर्मियों का ट्रांसफर किया है, साथ ही 17 पुलिसकर्मियों को लाईन से विभिन्न थानों की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही चार पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने लाईन अटैच किए हैं।
अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर:
जानकारी के मुताबिक दो अलग–अलग आदेश एसएसपी के द्वारा जारी किया गया है।जिसके मुताबिक पहले आदेश में एसएसपी ने 34 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर पहले आदेश में आदेश जारी किए हैं। थाना कोटा से उपनिरीक्षक राज सिंह को बेलगहना का चौकी प्रभारी बनाया है। वहीं बेलगहना से उप निरीक्षक भावेश शेंडे को मोपका पुलिस सहायता केंद्र भेजा है।
इन्हें भी मिली नई जिम्मेदारी:
इसके साथ ही दूसरे आदेश में भानू पात्रे सहायक उप निरीक्षक को सिविल लाईन से बिलासपुर भेजा दिया है। और रतनपुर थाना की जिम्मेदारी प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव को, आरक्षक 718 दीपक उपाध्याय एसीसीयू को भी लाईन अटैच और चंद्रकांत निर्मलकर आरक्षक 1310 को सिरगिट्टी भेज दिया है।
.jpg)
.jpg)