सीहोर :मध्य प्रदेश के सीहोर में रफ़्तार का शिकार होने के चलते 8 वर्षीया मासूम सहित चालक की मौत हो गई। घटना सीहोर जिले के नेशनल हाईवे-46बी के मिडघाट पर बुधवार तड़के 4 बजे के आस पास हुआ। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।
गड़रिया नाला क्षेत्र की घटना
बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे-46बी के मिडघाट सेक्शन में एक डंपर खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था और उसका चालक उसे सुधारने का प्रयास कर रहा था। तभी अनियंत्रित तेज रफ्तार में आ रहे आइसर ट्रक खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। जिसकी वजह से चालक सहित 8 साल के बच्चे की मौत हो गई।
ट्रक के उड़े परखच्चे
टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए और एक्सीडेंट की वजह से हाईवे पर लंबा जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलते ही बुधनी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर घायलों और मृतकों को अस्पताल पहुंचाया।
8 साल के बच्चे और डंपर ड्राइवर की मौत
मृतकों की पहचान प्रदीप पासी (30 वर्ष), निवासी सांची रायसेन और राजवीर (8 वर्ष) उर्फ मोनू नामदेसी, निवासी परासिया, जिला छिंदवाड़ा के रुप में हुई है. प्रदीप पासी डंपर का चालक था. जबकि राजवीर आइसर ट्रक में सवार था. प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि अंधेरा और सड़क किनारे खड़ा डम्पर हादसे की वजह हो सकता है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है.