देवास। मध्यप्रदेश के देवास से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहाँ सड़क दुर्घटना का खौफनाक मंजर देख आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई। एक चार पहिया वाहन सड़क किनारे पुलिया से टक्कर गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।
आपको बता दें कि यह पूरा मामला देवास जिले के सोनकच्छ के भोपाल-इंदौर हाईवे का बताया जा रहा है। जहां सड़क दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया से टक्कर गई। इस हादसे में कार में सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
वहीं मौके पर मौजूद लोगों तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी। सुचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। मर्ग कायम कर शवों को एम्बुलेंस की मदद से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जानकारी सामने आयी है कि दोनों मृतक गुजरात के रहने वाले है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।