विजयपुर उपचुनाव : मध्यप्रदेश की विजयपुर और बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। वही बीजेपी ने विजयपुर सीट से राम निवास रावत को चुनावी मैदान में उतारने का इशारा भी कर दिया है। बीते दिनों बीजेपी की बैठक में राम निवास रावत के नाम पर सहमति बनी थी। विजयपुर से संभवता राम निवास रावत ही बीजेपी से उम्मीदवार होंगे।
भाजपा को बुरी खबर!
विजयपुर उपचुनाव के लिए राम निवास रावत के संभावित उम्मीदवार की खबरों के बाद से सट्टा बाजार सक्रिय हो गया है। सट्टा बाजार ने शुरूआती दौर में बीजेपी के लिए बुरी खबर दी है। सट्टा बाजार विजयपुर में कांग्रेस की जीत का दावा कर रहा है। हालांकि कांग्रेस के उम्मीदवार की घोषणा के बाद आंकड़े बदल सकते है।
कांग्रेस की जीत का दावा
सट्टा बाजार से जुड़े एक सख्स ने अपना नाम नहीं बताने पर बताया है कि विजयपुर उपचुनाव की घोषणा और बीजेपी से संभावित नाम राम निवास रावत का नाम सामने आने के बाद विजयपुर उपचुनाव पर लाखों का सट्टा लगाया जा चुका है। सबसे ज्यादा पैसा कांग्रेस की जीत पर लगाया गया है। सट्टा बाजार के अनुसार विजयपुर सीट पर बीजेपी की जीत पर 1 का 10 रूपये भाव दिया जा रहा है। जबकि कांग्रेस की जीत पर 1 का 5 रूपये भाव दिया जा रहा है।
बुधनी में भाजपा की जीत का दावा
वही बुधनी उपचुनाव को लेकर सट्टा बाजार के लोगों का कहना है कि अभी बीजेपी और कांग्रेस से प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है। इसलिए अभी भाव नहीं खोले है। लेकिन सट्टा बाजार का दावा है कि बुधनी में बीजेपी की जीत होने की संभावना है।
आपको बता दें कि हम और हमारी संस्थान ऐसे सट्टा बाजारों को सही नहीं मानते है। सट्टा बाजार की खबरों की हम पूरी तरह से पुष्टि नहीं करते है। फिलहाल प्रदेश की दोनों सीटों पर उपचुनाव की रणभेरी फिर चुकी है। दोनों सीटों पर किसी पार्टी को जीत मिलेगी, यह तो 23 नवंबर को आने वाले नतीजे ही बताएंगे।