भोपाल। मध्य प्रदेश में सोयाबीन उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन 3 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा। जिसको लेकर प्रशासन ने जहां तैयारियां शुरू कर दी है। तो वही भारत सरकार की प्राइस डिफिसिट पेमेंट स्कीम (भावांतर योजना) के तहत किसान 17 अक्टूबर 2026 तक पंजीयन करा सकेंगे।
पंजीयन ई-उपार्जन पोर्टल पर होगा
खरीफ वर्ष 2026 (विपणन वर्ष 2026-27) के लिए पंजीयन ई-उपार्जन पोर्टल पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा। किसानों की सुविधा के लिए जिलों में पंजीयन केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
आधार नंबर का सत्यापन अनिवार्य
इतना ही नही पंजीयन और फसल बेचने के लिए आधार नंबर का सत्यापन अनिवार्य रहेगा। ऐसे में किसान पहले से अपने आधार को बैंक खाते और मोबाइल नंबर से लिंक कराकर जानकारी अपडेट करा लें, ताकि पंजीयन के दौरान परेशानी न हो।