Sonia Gandhi's health: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और देश की वरिष्ट राजनेता सोनिया गांधी की तबीयत अचानक खराब हो गई। इसके बाद उन्हें शनिवार को हिमाचल प्रदेश के शिमला में स्थित (IGMC) इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने इस बारे में जानकारी दी है।
इस अस्पताल में हुई थीं भर्ती:
इससे पहले फरवरी में भी सोनिया गांधी को पेट से जुड़ी दिक्कत के चलते दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय डॉक्टरों ने कहा था कि घबराने की कोई बात नहीं है और अगले ही दिन उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। बता दें कि सोनिया गांधी आखिरी बार 27 मई को किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आई थीं। मिली जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी की स्वास्थ्य स्थिति के जांच के लिए MRI ( मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग) सहित कई जरूरी टेस्ट किए गए हैं, और फिलहाल अभी उनकी हालत स्थिर है। बतादें कि हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सोनिया के स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल पहुंच सकते हैं।
मीडिया सलाहकार ने दी जानकारी:
वहीं इस सन्दर्भ में मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बनता कि, शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में सोनिया गांधी को मामूली स्वास्थ्य समस्याओं के कारण नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए भर्ती कराया है। बतादें कि सोनिया गांधी साल फरवरी में भी पेट से संबंधित समस्या की वजह से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुई थी। लेकिन तब उनकी स्थित को डॉक्टरों नियंत्रण में बताया था।