इंदौर। भारत देश, जहां गाय को भी मां का दर्जा दिया जाता है। इस दर्जे के कारण गाय को भी सम्मान के साथ गौमाता कहा जाता है। ऐसे देश में अब कलयुग का गहरा असर दिखने लगा है। इंदौर से एक मामला सामने आया है, जिसमें एक बेटे ने इस मां और बटे के पवित्र बंधन को भी तार-तार कर दिया है। इंदौर की एक मां ने अपने ही बेटे पर आरोप लगाया है कि उसके बेटे ने उसके साथ बलात्कार किया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।
नशे में किया मां का रेप
जानकारी में सामने आया है कि मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली एक विधवा महिला के बेटे ने उसके साथ बलात्कार किया है। बताया जा रहा है कि बेटा शराबी है और उसने नशे की हालत में ही अपनी मां के साथ बलात्कार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी बेटा बहुत शराब पीता है, इस कारण उसकी पत्नी भी उसे छोड़ कर जा चुकी है। मंगलवार की रात को आरोपी बेटा शराब के नशे में धुत अपने घर आया था। फिर उसने अपनी मां से साथ बलात्कार किया है। इसके बाद रात भर अपने ही बेटे से प्रताड़ित मां सहमी हुई बैठी रही, फिर बुधवार सुबह रिश्तेदारों के साथ पुलिस में शिकायत करने पहुंची थी। पुलिस द्वारा आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन पूछताछ में आरोपी बेटे का कहना है कि उसे कुछ याद नहीं वह नशे में था।