हटा : मध्य प्रदेश के हटा से इस वक़्त की खबर सामने आ रही है। जहां मां के निधन की खबर से दुखी एक पुत्र ने फांसी लगाकार अपनी जान दे दी। घटना गैसाबाद थाना क्षेत्र के भैंसा गांव की है। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बेटी के घर हुई मां की मौत
दरअसल, मृतक युवक की मां अपनी बेटी के घर गई हुई। जहां तबियत ठीक नहीं होने के चलते उनकी मौत हो गई। इस बात की जानकारी जब फोन पर धर्मेंद्र दुबे को दी गई। तो उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना बीती रात की है।
कार्रवाई जारी
इधर, आत्महया की जानकारी परिजनों को सुबह लगी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।
मां के निधन की खबर से पुत्र हुआ आहत
घटनाकी जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि म्रतक की मां उमादेवी जो अमानगंज में अपनी पुत्री के यंहा थी उनका बीमारी के चलते शुक्रवार को निधन हुआ। मां के निधन की खबर मिलने से आहत पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।