Sex Power natural tips: हर पार्टनर अपने साथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहता है। लेकिन सेक्स पावर में कमी होने के कारण अपनी सेक्स लाइफ को एंजाॅय नहीं कर पाते है। ऐसे में अपने पार्टनर को खुश करने के लिए लोग तरह तरह की दवाइयों का सेवन करते है। जो की शरीर के लिए ठीक नहीं है, साथ ही इन दवाइयों के सेवन से तरह तरह की बीमारियां भी होती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ नेचुरल उपायों के बारे में बताने जा रहे है, जिनके सेवन से आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होगी साथ ही सेक्स पावर भी बढ़ जाएगी। तो चलिए जानते है कुछ नेचुरल टिप्स के बारे में...
छुआरों में कैल्शियम की भरपूर मात्रा
आपको छुआरों का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। अगर आपको लग रहा है की आपकी सेक्स ड्राइव कम हो रही है तो आप छुआरों का सेवन शुरू करें। इससे आपको काफी मदद मिलेगी। छुआरों को दूध में उबालकर रात में खाने से आपकी यौन इच्छा और यौन शक्ति बढ़ती है। आप हर दिन 100 ग्राम छुआरे खाएं। हालांकि आप खजूर भी खा सकते हैं।
आंवले के है अनेक फायदे
आपको अपनी सेक्स ड्राइव बढ़ाने के लिए आंवले का सेवन भी जरूर करना चाहिए। आंवला बहुत ही सेहतमंद होता है। इससे सेक्स पावर भी बढ़ सकती है। अगर आप आंवले के चूर्ण को शहद में मिलाकर खाएंगे तो आपकी सेक्स लाइफ बेहतर बन सकती हैं।
अश्वगंधा बहुत ही पावरफुल चीज
अश्वगंधा बहुत ही पावरफुल चीज है। यह बहुत ही पुरानी रसायन औषधि बताई जाती है। अश्वगंधा आपके टेस्टोस्टेरॉन को बढ़ाती है। इसका सेवन आपको जरूर करना चाहिए। इससे आपकी सेक्स पावर बढ़ती है। अगर आप अश्वगंधा के पाउडर को दूध में मिलाकर सुबह शाम लेंगे तो यह आपके लिए फायदेमंद होगा।
डार्क चॉकलेट के सेवन से सेक्स पावर को बढ़ाए
चॉकलेट खाना हर किसी को पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं डार्क चॉकलेट के सेवन से सेक्स पावर को बढ़ाया जा सकता है। डार्क चॉकलेट में एंड्रोफिन तत्व पाया जाता है, जो सेक्स पावर को बढ़ाने के साथ शरीर में उत्तेजना को भी बढ़ाता है।
बादाम शरीर के लिए फायदेमंद
बादाम शरीर के लिए फायदेमंद होता है। बादाम शरीर की सेक्सुअल पावर को बढ़ाता है। बादाम खाने से प्रजनन क्षमता में भी विकास होता है। इसमें मौजूद सेलेनियम, जिंक और विटामिन ई सेक्स पावर को बढ़ाते हैं। बादम को भीगा कर या ऐसे ही दिन में 4 से 5 गिरी का सेवन करें।
लहसुन और प्याज सेक्स ड्राइव बढ़ती है
लहसुन और प्याज का सेवन भी आपको जरूर करना चाहिए। इससे आपकी सेक्स ड्राइव बढ़ती है। अगर आप हर दिन लहसुन की दो से तीन कलियां खाएंगे तो आपको बहुत फायदा मिलेगा। प्याज खाने से भी आपकी सेक्स पावर बढ़ती है। आप सलाद में प्याज का सेवन कर सकते हैं। इससे आप की सेक्स ड्राइव भी बढ़ेगी।