कार्तिकेय सिंह बुधनी : मध्यप्रदेश की बुधनी और विजयपुर सीट पर उपचुनाव का आगाज हो चुका है। चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद से प्रत्याशियों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है। प्रदेश कि विजयपुर सीट से मोहन सरकार के मंत्री राम निवास रावत का नाम फाइलन माना जा रहा है, केवल घोषणा होना बाकी है। वही बुधनी सीट से शिवराज सिंह के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान और पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव का नाम चर्चा में बना हुआ है।
बुधनी सीट से इन दो दावेदारों के नाम तेजी से चर्चा में बने हुए है, लेकिन शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय सिंह का टिकट फाइनल माना जा रहा है। हाल ही में शिवराज सिंह अपनी पत्नी साधन सिंह और दोनों बेटों के साथ पीएम मोदी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के कई मायने निकाले जाने लगे है। हालांकि शिवराज सिंह अपने दोनों बेटों की शादी का कार्ड देने पीएम मोदी के पास सापरिवार पहुंचे थे।
हरियाणा फॉर्म्यूला से मिलेगा टिकट?
शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान को टिकट मिलेगा या नहीं यह तो आने वाला समय बताएगा, लेकिन हरियाणा फॉर्म्यूला से कार्तिकेय सिंह का टिकट तय माना जा रहा है। अगर हरियाणा फॉर्म्यूला लागू होता है तो कार्तिकेय सिंह की दावेदारी मजबूत हो सकती है। दरसअल, हरियाणा में बीजेपी ने तीसरी बार सरकार बनाई है। बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी को टिकट दिया था। और इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती सिंह चुनाव भी जीती और हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री की शपथ भी ली। इसके बाद से बीजेपी में नेता पुत्रों की दावेदारी बढ़ने की संभावनाएं प्रबल हो गई है। और माना जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान केन्द्र सरकार में सबसे बड़े मंत्री है ऐसे में उनके बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान को उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया जा सकता है।
बुधनी के चहेते कार्तिकेय
आपको बता दें कि बुधनी विधानसभा शिवराज सिंह परिवार की विरासत रही है। शिवराज सिंह यहां से कई बार चुनाव जीत चुके है। उनके बेटे कार्तिकेय सिंह बुधनी सीट पर सक्रिय भी नजर आए है। जब शिवराज सिंह को विदिशा लोकसभा से टिकट मिला था तब उनके बेटे ने उनकी चुनावी कमान संभाली थी। कार्तिकेय सिंह बुधनी सीट पर सक्रिय रहे थे। कार्तिकेय सिंह को बुधनी विधानसभा का चहेता माना जाता है। बुधनी सीट प्रदेश की वो सीट है जहां से भाजपा बीते 21 सालों से चुनाव जीत रही है। शिवराज सिंह बुधनी से पांच बार के विधायक रहे है।
भार्गव भी हैं दावेदार
बुधनी सीट से कार्तिकेय सिंह के अलावा विदिशा से पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव भी प्रबल दावेदार माने जा रहे है। रमाकांत भार्गव केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के करीबी माने जाते है। लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने उनका टिकट काटकर शिवराज सिंह को दिया था। ऐसे में माना जा रहा है कि रमाकांत भार्गव को बुधनी से टिकट दिया जा सकता है। बताया यह भी जा रहा है कि शिवराज सिंह खुद चाहते है कि बुधनी से रमाकांत भार्गव को टिकट मिले।