दिवाली हिन्दुओं के सबसे बड़े त्योहार में से एक है। इस दिन घर पर मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही फटाके फोड़कर पर्व को मनाया जाता है। दिवाली की शुरुआत धनतेरस से होती है और समापन भाई दूज पर होता है। इस दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की संयुक्त पूजा से आर्थिक मोर्चे पर खूब लाभ मिलता है और जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती। इतना ही नहीं इस खास दिन पर कुछ पक्षियों का दिखना बेहद शुभ माना गया है। जिन्हे देखने से सोया भाग्य जाग उठेगा। तो चलिए जानते है उन चीजों के बारे में ...
उल्लू
ये बात हम सभी जानते हैं कि उल्लू को माता लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। ऐसे में दिवाली के दिन आपको उल्लू दिख जाए तो इसे बेहद शुभ संकेत माना जाता है। वहीं उल्लू अगर आपके घर के आस-पास उड़ता हुआ दिखे तो समझ जाइए धन की देवी लक्ष्मी आप से प्रसन्न हैं। माता लक्ष्मी की कृपा से आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आप प सकते हैं।
गाय
हिंदू धर्म में गाय को बेहद पवित्र माना जाता है। यही वजह है कि हम गाय को माता कहकर भी बुलाते हैं। ऐसे में दिवाली के पावन पर्व के दौरान अगर अचानक से आपको गाय के दर्शन हो जाएं तो समझ जाइए, जीवन में कुछ न कुछ सकारात्मक अवश्य होगा। दिवाली के दिन गाय को देखने से माता लक्ष्मी आपका कल्याण करती हैं, धन से जुड़ी बड़ी से बड़ी परेशानी भी ऐसा होने पर दूर हो सकती है।
बिल्ली
बाकी मौकों पर भले ही बिल्ली का दिखना लोग अशुभ मानते हों, लेकिन दिवाली के दिन बिल्ली अगर आपको दिख जाए तो इसको बेहद शुभ संकेत माना जाता है। वहीं अगर दिवाली के दिन बिल्ली आपके घर में आ जाए तो ये बेहद शुभ संकेत होता है। इसका अर्थ है कि लक्ष्मी माता की असीम कृपा आप पर बरसेगी। जीवन में स्थिरता आएगी और आप उन्नति के मार्ग पर अग्रसर होंगे।
हाथी
हिंदू धर्म में हाथी को समृद्धि और तीव्र बुद्धि का प्रतीक माना जाता है। अगर दिवाली के दिन आपको ये विशालकाय जीव दिख जाए तो आपको जीवन में अच्छे परिवर्तन आ सकते हैं। हाथी का दिखना इस बात का संकेत भी है कि, आप अपने जीवन में चल रही दिक्कतों का हल भी खोज पाएंगे। साथ ही माता लक्ष्मी भी आप पर कृपा बरसाएंगी।
छछूंदर
दिवाली के शुभ अवसर पर छछूंदर का दिखना भी अति उत्तम संकेत माना जाता है। छछुंदर का दिखना यह संकेत देता है कि, आपकी आय में वृद्धि हो सकती है, या आपको आमदनी के कई स्रोत मिल सकते हैं।
कौआ
यदि दीपावली के शुभ अवसर पर आपको कौआ दिख जाए तो यह पितरों का आशीर्वाद मिलने का इशारा हो सकता है. शास्त्रों में कौए को पितरों का सूचक भी बताया गया है. यदि दिवाली जैसे शुभ अवसर पर आपके घर के आंगन या छत पर कौआ आ जाए तो समझ लीजिए आप पर पितरों की कृपा होने वाली है.
छिपकली, किन्नर
दिवाली के शुभ मौके पर गाय, छिपकली और किन्नरों का दिखना भी बहुत उत्तम माना गया है. ऐसा कहते हैं कि दीपोत्सव के शुभ अवसर पर इन चीजों के दिखना आपके अच्छे दिन शुरू होने का इशारा हो सकता है. यह आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा के संचार में वृद्धि होने का संकेत भी हो सकता है.