पन्ना : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा का दूसरा दिन उत्साह के साथ शुरू हुआ। जहां पंडित जी ने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, राष्ट्रगान और बच्चों को शपथ दिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। पहला दिन पन्ना में बिताने के बाद श्रद्धालु में यात्रा को लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिला।
सात वचनों की शपथ दिलाई
इस दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हजारों श्रद्धालुओं को सनातन धर्म, हिंदू एकता और सामाजिक समरसता से जुड़े सात वचनों की शपथ दिलाई। सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और राष्ट्रगान के बीच श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इसके बाद बागेश्वर सरकार की अगुवाई में रथ यात्रा अपने अगले पड़ाव की ओर आगे बढ़ गई।
पवई में दोपहर का विश्राम
पांच दिवसीय इस यात्रा के दूसरे दिन दोपहर का विश्राम पवई में और रात्रि विश्राम हटा में प्रस्तावित है। यात्रा के माध्यम से जन-जन तक सनातन एकता, धार्मिक जागरूकता और सामाजिक समरसता का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
हटा में होगा रात्रि पड़ाव
रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालु सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और सात वचनों की शपथ के साथ यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं। दूसरे दिन की शुरुआत ने आयोजन को भक्ति और उत्साह का स्वरूप दिया।