School News:गर्मी की छुट्टियां जल्द ही खत्म होने जा रही है। ऐसे में प्रदेश में एक बार फिर स्कूलों के संचालन शुरू होने जा रहा है। जिसको देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने एक बार फिर स्कूलों के समय में बदलाव कर दिए है। जिसके तहत 1 जुलाई से राज्य के सभी स्कूलों सुबह 9 बजे खुलेंगे। साथ ही सुबह 11:55 बजे से लेकर 12:35 बजे तक मिड डे मिल का वितरण किया जायेगा।
शिक्षकों को 10 मिनट पहले स्कूल पहुंचना होगा अनिवार्य
इसके साथ ही प्रधानाध्यापक, शिक्षक और कर्मियों को 10 मिनट पहले यानि सुबह 8:50 बजे तक स्कूल पहुंचना होगा। इसके साथ ही शासकीय स्कूलों के प्रिंसिपल को समय-सारणी में बदलाव करने की अनुमति भी नहीं होगी। बता दें कि ये आदेश बुधवार को बिहार स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी किया गया है।
शनिवार को स्कूलों में होगा बैगलेस डे
जारी आदेश के तहत शनिवार को विद्यालय में कक्षा 1 से 8 के लिए बैगलेस डे होगा। पूरे दिन गतिविधि जारी रहेगी। मिड डे मिल तक माध्यमिक/उच्च विद्यालयों में शिक्षण कार्य होगा। उसके बाद बाल संसद, खेल कूद, सृजनात्मक गतिविधियां, अभिभावक के साथ बैठक इत्यादि का आयोजन होगा। वहीं महीने के 5वें शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।