MP School Holidays : मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेशभर के विद्यार्थियों और शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश सभी शासकीय स्कूलों और सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। सरकारी आदेश के अनुसार, प्रदेश के सभी स्कूल 5 जनवरी 2026 से पुनः संचालित होंगे। इस निर्णय से लंबे समय से चली आ रही अलग-अलग अवकाश व्यवस्थाओं की असमानता पर विराम लगेगा।
एक समान अवकाश व्यवस्था लागू
दरअसल, मिशनरी स्कूलों में क्रिसमस पर्व के चलते 25 दिसंबर से ही अवकाश घोषित कर दिया जाता था, जबकि शासन द्वारा घोषित शीतकालीन अवकाश का कई जगहों पर पालन नहीं हो पाता था। इससे छात्रों और अभिभावकों में भ्रम की स्थिति बनी रहती थी। इसी असमानता को दूर करने और प्रदेशभर में एकरूप अवकाश व्यवस्था लागू करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने यह बदलाव किया है।
छात्रों और अभिभावकों को राहत
सरकार के इस फैसले से सभी बोर्डों के छात्रों को समान अवकाश मिलेगा और शीतकालीन मौसम को देखते हुए बच्चों की सेहत को भी ध्यान में रखा गया है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि आदेश का पालन हर हाल में अनिवार्य होगा।