भोपाल : मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए 4 उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों के ट्रांसफर आदेश जारी किए गए। इन तबादलों में शामिल एक शिक्षक को डाईट में भेजा गया है वहीं तीन उच्च माध्यमिक शिक्षकों का ट्रांसफर कॉलेज में किया गया है।
इन शिक्षकों के Transfer
- स्कूल शिक्षा विभाग ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दबोह जिला भिंड में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक (हिंदी) रजनीश गुप्ता को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ग्वालियर पदस्थ किया है।
- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोलगढ़ जिला रीवा में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक (भौतिक शास्त्र ) राजीव कुमार तिवारी को शासकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय रीवा पदस्थ किया है।
- शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दोराहा जिला सीहोर में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक डॉ नितिन श्रीवास्तव को आईएएसई महाविद्यालय भोपाल पदस्थ किया है।
- शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओबेदुल्लागंज जिला रायसेन में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक अखिल श्रीवास्तव को आईएएसई महाविद्यालय भोपाल पदस्थ किया है।
