भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने युवाओं के लिए बैंकिंग सेक्टर में एक बड़ा अवसर जारी किया है। बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) भर्ती 2026-27 के तहत ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर (MMGS-II) पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी SBI की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 2 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
100 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 100 रिक्तियां भरी जाएंगी। इनमें विभिन्न वर्गों के लिए पद इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं— UR के लिए 38 पद, OBC के लिए 22, EWS के लिए 8, SC के लिए 14 और ST वर्ग के लिए 18 पद शामिल हैं। यह भर्ती नियमित आधार पर की जाएगी।
वेतन और सुविधाएं
चयनित उम्मीदवारों को 64,820 रुपये से 93,960 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा DA, HRA, PF, NPS, मेडिकल सुविधाएं और अन्य बैंकिंग लाभ भी मिलेंगे, जिससे यह नौकरी और भी आकर्षक बन जाती है।
योग्यता और आयु सीमा
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना जरूरी है। साथ ही IIBF द्वारा जारी फॉरेक्स ऑपरेशंस सर्टिफिकेट और कम से कम 2 वर्ष का संबंधित अनुभव आवश्यक रखा गया है। आयु सीमा 30 अप्रैल 2026 तक 23 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क
चयन प्रक्रिया में पहले शॉर्टलिस्टिंग होगी और उसके बाद इंटरव्यू लिया जाएगा। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये रखा गया है, जबकि SC, ST और PwBD उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है।