जबलपुर : जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूसे हादसे को लेकर प्रशासन जहां अलर्ट मोड में है। तो वही दूसरी तरफ सीएम मोहन ने घटना को लेकर जांच के आदेश जारी कर दिए है। इस दुखद हादसे में 9 लोगों की मौत हो चुकी है, तो वही 25 से अधिक लोगों को बचा लिया गया है। गुरुवार शाम हुए इस हादसे की पूरी जांच के लिए कमिटी बनाई जा रही है। जो तीन बिंदुओं पर जांच करेंगे।
तीन बिंदुओं पर होगी जांच
पहला बिंदु दुर्घटना के कारणों की शुरुआत से जांच करना, दूसरा बिंदु परिस्थितियों को प्रतिपादित करना, तीसरा बिंदु दुर्घटना के वक्त प्रोटोकॉल का पालन हुआ या नहीं हुआ, शामिल हैं। जांच के लिए समिति में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा के महानिदेशक, सचिव मध्यप्रदेश शासन, जबलपुर संभाग के आयुक्त शामिल होंगे। तो वही जांच के आधार पर दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रेस्क्यू टीम के सदस्यों को दिए जायेंगे 51-51 हजार
बता दें कि इस दुखद हादसे में जिन लोगों ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन में साथ दिया है। उन्हें 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही रेस्क्यू टीम के सदस्यों को 51-51 हजार रुपये दिए जायेंगे। इस बात की घोषणा खुद सीएम मोहन ने की। सीएम ने आगे कहा कि बरगी बांध में हुआ हादसा चक्रवात की वजह से हुआ है। जिसकी वजह से मन बेहद दुखी है। बांध में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
घटना ने अंदर तक झकझोर दिया - धीरेंद्र शास्त्री
तो वही इस घटना पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि खबर ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया। बाबा बागेश्वर ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मौन धारण करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने एक मार्मिक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि एक माँ ने मौत के मुंह में भी अपने बच्चे को कसकर पकड़े रखा, जो माँ की ममता का सर्वोच्च उदाहरण है। हादसे के चलते उन्होंने अपने कार्यक्रमों में सादगी रखने का भी निर्णय लिया है।