भोपाल। बीपीएल परिवारों के सदस्यों को अक्टूबर माह से प्रति सदस्य चार किलो गेहूं और एक किलो चावल दिया जाएगा। इस माह का राशन भी दुकानों से बांटना शुरू कर दिया गया है। दरअस, लंबे समय से इन परिवारों को तीन किलो चावल और दो किलो गेहूं दिया जा रहा था, जिसको लेकर उपभोक्ता लंबे समय से गेहूं की मात्रा बढ़ाने की मांग कर रहे थे। जिसको देखते हुए अक्टूबर से लगातार बदली हुई मात्रा में ही राशन दिया जाएगा। वर्तमान में बीपीएल सहित प्राथमिकता परिवारों को प्रति सदस्य पांच किलो राशन दिया जाता है, जिसमें गेहूं और चावल शामिल रहता है। इधर अंत्योदय परिवारों को प्रति परिवार 35 किलो राशन दिया जाता है। इसमें सदस्यों के हिसाब से राशन नहीं दिया जाता है।
राशन की मात्रा बढ़ाई गई है...
विभाग ने प्राथमिकता से परिवारों को मिलने वाले राशन की मात्रा में बदलाव किया है, जिसके तहत चार किलो गेहूं और एक किलो चावल प्रति सदस्य के हिसाब से दिया जाएगा।
मीना मालाकार, जिला आपूर्ति नियंत्रक