भोपाल : विजयदशमी पर शुरू हुई पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ लगातार जोश के साथ आगे बढ़ रही है। तो वही दूसरी तरफ यात्रा को लेकर सियासी बयान जारी का दौर जारी है। इसी कड़ी में बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने यात्रा को लेकर दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए यात्रा को सनातन धर्म के समर्थन में नहीं, बल्कि इसके खिलाफ बताया।
अयोध्या के बजाय मथुरा की यात्रा निकालनी थी
रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उन्हें धार्मिक आस्था के लिए यात्रा निकालनी है, तो अयोध्या के बजाय मथुरा का रुख करना चाहिए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का समर्थन करने और वहां मौजूद ढांचे को हटाने की मांग भी उठाई।
आस्था के ज्वार को रोकने का प्रयास
बीजेपी विधायक ने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह सनातन धर्म को बदनाम करने और उसके पक्ष में बढ़ रहे आस्था के ज्वार को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि यदि मथुरा में कारसेवा की स्थिति बनती है, तो वे भी इसमें साथ देंगे।
मथुरा में कारसेवा होगी तो हम भी साथ आएंगे
उन्होंने यह भी कहा कि दिग्विजय सिंह को अयोध्या यात्रा निकालनी थी, तो उन्हें उस समय आगे आना चाहिए था, जब कारसेवक आंदोलन कर रहे थे। उनके इस बयान से प्रदेश की राजनीति में धार्मिक मुद्दे पर बहस तेज होने के आसार हैं।