छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। जिले में राजस्व विभाग के कामकाज को व्यवस्थित करने के लिए कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत कुल 9 अधिकारियों के कार्य विभाजन में संशोधन करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशासन का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
इस फेरबदल के बाद रायपुर, खरोरा, धरसींवा, अभनपुर और खोरपा तहसीलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है। राजस्व विभाग में हुए स्थानांतरण और संबंधित अधिकारियों के उपस्थिति प्रतिवेदन मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया है।
कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने जारी किया आदेश
जिले में प्रशासनिक फेरबदल को लेकर जारी आदेश के मुताबिक, छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए थे। इसके बाद अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने और उपस्थिति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के आधार पर नई जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं।
कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन करते हुए 9 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को अलग-अलग स्थानों पर पदस्थ किया है।
किस अधिकारी को कहां मिली जिम्मेदारी?
जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों की नई पदस्थापना इस प्रकार है:
- अमित केरकेट्टा: तहसीलदार, रायपुर
- प्रेरणा सिंह: अतिरिक्त तहसीलदार, रायपुर
- सौरभ चौरसिया: अतिरिक्त तहसीलदार, रायपुर
- जयेन्द्र सिंह: तहसीलदार, खोरपा (अभनपुर)
- राममूर्ति दीवान: तहसीलदार, धरसींवा
- सृजन सोनकर: अतिरिक्त तहसीलदार, रायपुर
- ख्याति नेताम: तहसीलदार, खरोरा
- राजकुमार साहू: नजूल तहसीलदार, रायपुर
- गजानंद सिदार: नायब तहसीलदार, अभनपुर
देखिये आदेश की कॉपी-