रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित तेलीबांधा थाना क्षेत्र बड़ी खबर सामने आई है। जहां पर आठ साल की मासूम का एक युवक ने शहर के बाहर ले जाकर रेप किया। जानकारी मुताबिक सिग्नल के पास पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ भीख मांग रही थी। इस बीच बच्ची को खाना खिलाने का झांसा देकर युवक उस अपने साथ वीआईपी रोड ले गया। इस सुनसान इलाके में रेप करने के बाद बच्ची को रोते-बिलखते छोड़कर वह मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार:
पुलिस ने आरोपी की पहचान सीसीटीवी कैमरों के आधार पर की है और उसे गिरफ्तार कर लिया है। ये पूरी घटना बुधवार रात 09:30 बजे की बताई जा रही है। बता दें कि पुलिस ने बच्ची के साथ रेप करने के आरोप में राजस्थान निवासी सुनील सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की बड़ी बहन ने पुलिस को इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि वह तेलीबांधा थाना के सामने ट्रैफिक सिग्नल के पास अपनी छोटी बहन के साथ भीख मांग रही थी।
झांसा देकर बड़ी बहन को कार से उतारा:
इस दौरान दोनों बच्चियों के पास कार सवार एक व्यक्ति पहुंचा, जिसने उन्हें होटल में खाना खिलाने के बहाने से कार में बैठा लिया और अपने साथ ले गया। अपनी कार में दोनों बहनों को बैठाने के कुछ दूर बाद सुनील ने कुछ खाने का सामान लाने के लिए एक दुकान से पास कार रोकी फिर पीड़िता की बड़ी बहन को पैसा दिया और उसके कार से उतरते ही कार तेजी से चलाते हुए वीआईपी रोड की ओर सूनसान इलाके में ले जाकर बच्ची के साथ रेप किया, और कार से उतारकर उसे वहीं रोते-बिलखते छोड़ कर मौके से फरार हो गया।
परिजन देर रात पहुंचे थाना:
वहीं जब बच्ची देर रात तक जब घर नहीं पहुंची उसकी बड़ी बहन से परिजन ने पूछताछ की, तब उसने घटना की सारी जानकारी दी। जिसके बाद बच्ची के परिजनों ने तेलीबांधा थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल घटना स्थल पहुंचीं, फिर सीसीटीवी कैमरों को खंघाला और आरोपी की पहचान कर वीआईपी रोड से बच्ची का रेस्क्यू कर उसे अस्पताल ले गई।