भोपाल : मध्य प्रदेश में विधान सभा चुनाव होने में भले ही अभी डेढ़ साल का समय बचा है। लेकिन कांग्रेस ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गाँधी जून महीने में मध्य प्रदेश के दौरे पर आने वाले है। जहां वो एक बार फिर पार्टी के कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार करेंगे।
उज्जैन में होने वाली बैठक में राहुल होंगे शामिल
राहुल गांधी के आगमन की फ़िलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन सूत्रों के अनुसार, राहुल जून महीने में मध्य प्रदेश आएंगे और उज्जैन में होने वाली बैठक में शामिल होंगे. इसके अलावा वह रीवा संभाग का दौरा भी कर सकते हैं। इस दौरान राहुल संगठन की समीक्षा करेंगे और नेताओं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
हर जिले में प्रशिक्षण अभियान होगा शुरू
बता दें कि एमपी में विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी अब जमीनी स्तर पर संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर फोकस कर रही है। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अगले महीने मध्यप्रदेश में संगठन की समीक्षा करेंगे। कांग्रेस जल्द ही एमपी के हर जिले में प्रशिक्षण अभियान शुरू करने वाली है।