रायपुर। दीनदयाल भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के लिए राशि का प्रावधान किया गया है। हमारी सरकार ने दीनदयाल उपाध्याय कृषि कल्याण के लिए 500 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के तहत पंजीकृत किसानों को 10 हजार रूपए वार्षिक दिया जाएगा। योजना से कृषि श्रमिकों का जीवन होगा बेहतर होगा।
राज्य सरकार ने किया 500 करोड़ की राशि का प्रावधान
CM विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर यह जानकारी दी है कि भूमिहीन कृषि मजदूरों को योजना में प्रतिवर्ष 10 हजार की मदद मिलेगी। इस योजना से कृषि श्रमिकों का जीवन बेहतर होगा।
मुख्यमंत्री दीनदयाल भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के लिए राशि का प्रावधान मामले में कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का बयान सामने आया है कि सरकार नक्कालों की सरकार है, सिर्फ नकल करती है। भूमिहीन मजदूरों के लिए कांग्रेस की सरकार ने योजना बनाई BJP ने उसका नाम बदल दिया, लेकिन योजना को जारी रखा है। BJP सरकार के पास नई योजनाएं बनाने का साहस नहीं है। कांग्रेस शासन की योजनाओं का नाम, स्टीकर बदलने का काम करती है।