MP Ministers 2023 : मध्यप्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिलने के बाद अब मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा होने लगी है। मंत्री बनने के लिए विधायकों की राजधानी दौड़ शुरू हो गई है। 13 दिसंबर को राजधानी भोपाल में डॉ. मोहन यादव राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनियता की शपथ लेंगे। मध्यप्रदेश में मोहन यादव को मुख्यमंत्री , राजेन्द्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को उपमुख्यमंत्री चुनाव गया है। वही नरेन्द्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने का विधाकय दल ने फैसला किया है।
सीएम मोहन यादव की घोषणा के बाद अब मंत्रिमंडल की बारी है। प्रदेश में जिस तरह से जातिगत समीकरणों को साधकर सीएम और डिप्टी सीएम बनाया गय है, ठीक उसी तरह मंत्रिमंडल में विधायकों को रखा जा सकता है। मंत्रिमंडल में महिलाआंे को भी प्राथमिकता बीजेपी दे सकती है। इसके अलावा मंत्रिमंडल में युवा नेताओं को भी मौका दिया जा सकता है।
मालवा-निमाड़ से इन्हें बनाया जा सकता है मंत्री?
मालवा-निमाड़ अंचल से इस बार मंत्रिमंडल में कैलाश विजयवर्गीय राजेश सोनकर, रमेश मेंदोला, तुलसी सिलावट, राजेंद्र पांडे, ऊषा ठाकुर, महेंद्र हार्डिया, मालिनी गौड़, अर्चना चिटनिस, गायत्री राजे पंवार, हरदीप सिंह डंग, निर्मला भूरिया को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।
महाकौशल
महाकौशल से प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, राव उदय प्रताप सिंह, अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, ओमप्रकाश धुर्वे, संजय पाठक, दिनेश राय मुनमुन को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।
ग्वालियर-चंबल
ग्वालियर-चंबल अंचल से नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष बनाने की घोषणा पहले ही हो चुकी है। इसके अलावा प्रद्युम्न सिंह तोमर, नारायण सिंह कुशवाहा, एंदल सिंह कंसाना, प्रीतम लोधी, बृजेंद्र सिंह यादव, मोहन सिंह राठौर को मंत्री पद से नवाजा जा सकता है।
मध्यभारत और विंध्य
मध्य भारत अंचल से विश्वास सारंग, प्रभुराम चौधरी, करण सिंह वर्मा, रामेश्वर शर्मा, कृष्णा गौर, विष्णु खत्री, सूर्यप्रकाश मीणा, सुरेंद्र पटवा, हेमंत खंडेलवाल वही विंध्य अंचल से रीति पाठक, बिसाहूलाल सिंह, मीना सिंह, नागेंद्र सिंह नागौद, गिरीश गौतम, को मंत्री पद दिया जा सकता है।
बुंदेलखंड अंचल
बुंदेलखंड अंचल से गोपाल भार्गव, जयंत मलैया, भूपेंद्र सिंह, गोविंद सिंह राजपूत, शैलेंद्र जैन, प्रदीप लारिया, ललिता यादव, हरिशंकर खटीक को मंत्री पद से नवाजा जा सकता है।