अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप कल यानी बुधवार को एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किया है। जिसके मुताबिक अमेरिका आने वाले 12 देशों के लोगों पर रोक लगाई दी गई है। घोषणापत्र के तहत आगामी 9 जून से ये बैन लागू हो जाएगी। ट्रम्प ने कहा कि लोगों की जान की हिफाजत और अमेरिका की सुरक्षा के लिए यह कदम जरूरी है। यह बैन आंशिक रूप से 7 देशों के नागरिकों पर लगाई है। जो नॉन-इमिग्रेशन और इमिग्रेशन दोनों ही तरह के वीजा पर लागू होगी।
इन देशों के प्रवेश पर प्रतिबंध:
ट्रंप की घोषणा केअनुसार इस लिस्ट में म्यांमार, अफगानिस्तान, कांगो गणराज्य, चाड, सूडान, क्वेटोरियल गिनी, लीबिया, हैती, यमन ईरान, इरिट्रिया और सोमालिया से आने वाले विदेशियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने यह फैसला अमेरिकियों को किए अपने पने वादे को पूरा करने और उन खतरनाक विदेशी तत्वों से बचाने के लिए कर रहे हैं।
इन चुनिंदा देशों में हुए लागू :
ट्रंप ने कहा कि ये प्रतिबंध कुछ चुनिंदा देशों के लिए लागू किया गया हैं, जो हमारे देश आकर हमें नुकसान पहुंचाना चाह रहे हैं। इस लिस्ट में उन देश के नाम भी शामिल है। जहां पर लोगों की अच्छे से जांच नहीं होती हैं, और अधिक समय तक वीजा अवधि से रहने से अमेरिका में रहने वालों की संख्या अधिक हो गई है।