उज्जैन : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार उज्जैन के दौरे पर आने वाले है। जिसको लेकर तैयारियों को जहां अंतिम रूप दिया जा रहा है। तो वही 17 सितंबर को सेवा संकल्प के तहत शिप्रा नदी के किनारे 25 लाख दीप प्रज्वलन किये जाएंगे। इतना ही नहीं 17 सितंबर को ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत भी उज्जैन आएंगे और विभिन कार्यक्रमो में शामिल होंगे। जिसको लेकर शहरभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए है।
दोपहर को उज्जैन पहुंचेंगे नितिन नविन
संघ प्रमुख मोहन भागवत 17 सितंबर की दोपहर उज्जैन पहुंचेंगे। इसके बाद वे कोयला फाटक स्थित मनोरमा महाकाल गार्डन में संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं और प्रमुख पदाधिकारियों की विशेष बैठक में शामिल होंगे।
7 प्रमुख सेक्टर और 250 सब-सेक्टर विभाजित किए गए
तो वही नितिन नविन दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसके तहत 25 लाख दीप प्रज्वलित करने को लेकर रामघाट, दत्त अखाड़ा घाट सहित महाकाल लोक क्षेत्र में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। दीप लगाने के लिए बनाए जा रहे ब्लॉकों का निर्माण और मार्किंग का काम अंतिम चरण में है। पूरे कार्यक्रम स्थल को 7 प्रमुख सेक्टर और 250 सब-सेक्टर में विभाजित किया गया है। व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और हजारों वालंटियर अपनी सेवाएं देंगे।
प्रत्येक ब्लॉक में 225 दीप लगाए जाएंगे
आयोजन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हजारों वालंटियर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रत्येक ब्लॉक में 225 दीप लगाए जाएंगे। इसके लिए संबंधित क्षेत्रों में दीप, तेल, माचिस, कपूर और अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
नगर निगम की टीमें घाटों पर ब्लॉक तैयार करने और उनकी मार्किंग में जुटी हैं। प्रशासन और भाजपा संगठन मिलकर कार्यक्रम को व्यवस्थित और भव्य बनाने की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं।