छतरपुर: एमपी के छतरपुर जिले में पुलिस कर्मियों का वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। वाहन में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी सवार थे। हादसे के चलते 10 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिनमे से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानें क्या थी हादसे की वजह
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस बल के जवान बागेश्वर धाम पर ड्यूटी करने जा रहे थे। इस दौरान बागेश्वर धाम के प्रवेश द्वार के समीप रेलवे पुलिया पर टैक्सी को बचाने के चलते पुलिस कर्मियों का वाहन खाई में जा गिरा, जिसके 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया। बता दें कि इस हादसे के चलते पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। फ़िलहाल पुलिस कर्मियों का इलाज जारी है।