छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में कल 251 कन्याओं का सामूहिक विवाह होने जा रहा है। जिसको लेकर तैयारियों को जहां अंतिम रूप दिया जा रहा है। तो वही दूसरी तरफ बागेश्वर धाम में आज कुश्ती का आयोजन किया गया। जिसमे द ग्रेट खली शामिल हुए और पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ खेल का लुफ्त उठाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। कुश्ती में न सिर्फ पुरुष बल्कि महिला खिलाड़ियों ने भी भाग लिया।
रेस्लिंग करने की द ग्रेट खली ने बताई वजह
इधर, बागेश्वर धाम में कुश्ती का आयोजन करने को लेकर द ग्रेट खली ने मीडिया कर्मियों से चर्चा करते हुए कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराज ने जनता के लिए इस खेल का आयोजन किया है। ताकि वो जान सके की, कुश्ती क्या और कैसी होती है। रेस्लिंग अक्सर बड़े शहरों और विदेश में होती है। जिसकी वजह से गरीब लोग कभी इसे देख नहीं पाते। ऐसे में महाराज जी ने कुश्ती का आयोजन बागेश्वर धाम में किया। ताकि लोग इस खेल का लुफ्त उठा सके।
कल होगा 251 गरीब एवं निर्धन कन्याओं का विवाह
बता दें कि बागेश्वर धाम में 26 फ़रवरी यानि की महाशिवरात्रि पर 251 कन्याओं का सामूहिक विवाह होने जा रहा है। जिसमे शामिल होने के लिए पं धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को खास न्योता भेजा है। विवाह को लेकर बागेश्वर धाम में तैयारियां शुरू कर दी गई है। 251 गरीब एवं निर्धन कन्याओं में 108 आदिवासी कन्या भी शामिल है। जिनकी शादी धूम धाम से कराने का जिम्मा पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया है। संभावना जताई जा रही है कि इस सामूहिक विवाह में हर साल की तरह लाखों लोग शामिल होंगे। ऐसे में सभी की सुरक्षा और रहने खाने का खास इंतजाम बागेश्वर धाम में किया है।