बालाघाट : मध्य प्रदेश के बालाघाट में मंचूरियन-चाउमिन खाने से 100 से अधिक बच्चों की तबियत ख़राब होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सभी बच्चों ने मेले में फास्टफूड खाया था। जिसके बाद बच्चों को एक एक कर पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी। जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां सभी का इलाज जारी है।
जिले के हिर्री गांव के मंडई का मामला
दरअसल, यह पूरा मामला जिले के हिर्री गांव के मंडई का बताया जा रहा है। जहां आयोजित मेले में मंचूरियन-चाउमिन खाने से 100 से अधिक बच्चों की तबियत खराब हो गई। जिसके बाद सभी बच्चों को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां सभी का इलाज जारी है।
बच्चों को बालाघाट किया गया रेफर
एक साथ बच्चों की तबियत खराब होने के चलते मौके पर जहां हड़कप मच गया। तो वही डॉक्टर ने फूड पॉइजनिंग की पुष्टि करते हुए बच्चों की हालत फ़िलहाल ठीक बताई है। तो वही स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बच्चों को जिला चिकित्सालय बालाघाट रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।
भोजन की जांच पर उठ रहे सवाल
इस घटना ने मंडई मेले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलने जैसे गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर मेले में बच्चों को परोसे गए भोजन की गुणवत्ता की जांच किसने की थी? क्या खाद्य सामग्री दूषित थी, इस्तेमाल किया गया तेल या पानी खराब था और साफ-सफाई में लापरवाही बरती गई? फिलहाल इसे लेकर कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए है और पुलिस हर पहलू से जांच पड़ताल कर रही है।