CG Assistant Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB) ने सहायक शिक्षक के कुल 2,292 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 21 अगस्त 2026 तक जारी रहेंगे। उम्मीदवार जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहता है वो आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में सुधार के लिए 22 से 24 अगस्त तक शाम 5 बजे तक का समय दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए कैंडिड्ट्स आधिकारिक साइट पर विजिट करें।
पदों का विवरण
- सहायक शिक्षक (ई-कैडर) के 795 पद
- सहायक शिक्षक (टी-कैडर) के 1,497 पद
शैक्षणिक पात्रता : न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं (उच्चतर माध्यमिक) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अभ्यर्थी के पास D.El.Ed. / D.Ed. या B.Ed. की डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए और साथ ही CG TET (पेपर-1) या CTET (पेपर-1) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आयु सीमा: न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी व ओबीसी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क: सामान्य (General) वर्ग के लिए 350, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 250, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwD) वर्ग के लिए 200 आवेदन शुल्क रखा गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान करना होगा।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा. अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा.