Shani Dev : शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को अर्पित है। कहा जाता है कि इस दिन अगर शनि देव की पूजा की जाए तो जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते है। इसलिए उनके आशीर्वाद के लिए लोग तरह तरह की चीज़े अर्पित करते है। ऐसे में अगर आप शनिदेव के बुरे प्रभाव से बचना चाहते है तो शनिवार के दिन उनके प्रिय फूलों का चढ़ावा करे। इससे शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी। साथ ही आपके हर रुके हुए काम पूरे होंगे।
बता दें कि शनिदेव को आक के फूल और अपराजिता के फूल काफी पसंद है। ऐसे में अगर आप शनिवार के दिन इन फूलों का दान करते है तो आपके ऊपर शनिदेव की कृपा बरसेगी। साथ ही जीवन में आ रही सभी तकलीफ दूर होगी।
अपराजिता का फूल
अपराजिता का फूल नीले रंग का होता है। यह फूल शनिदेव को काफी पसंद है। शनिदेव ही नहीं भगवान शिव को भी इस फूल से काफी प्रेम है। शनिवार के साथ 5, 7, 11 अपराजिता के फूल लेकर शनिदेव के चरणों में चढ़ा दें। इससे शनिदेव जल्द प्रसन्न हो जाएंगे।
आक का फूल
आमतौर पर आक का फूल सफेद होता है। लेकिन आपको बता दें कि आक का फूल नीले रंग का भी होता है जो, शनिदेव को चढ़ाना काफी शुभ माना जाता है। आक के फूल को मदार का फूल भी कहा जाता है। आक के फूल को भी शनिदेव के चरणों पर चढ़ाएं। इससे भी आपको शुभ फल मिलेगा।