NTPC Jobs 2026: नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए ख़ुशख़बरी, NTPC ने डिप्टी मैनेजर (Deputy Manager) के 135 पदों पर भर्तियां निकाली है। जिसके लिए आवेदन 12 अगस्त 2026 से शुरू होने जा रहे है और 26 अगस्त 2026 तक जारी रहेंगे। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://ntpc.co.in/ पर जाकर समय से पहले आवेदन करें।
इन पदों पर होगी भर्ती
रिक्त पदों की संख्या कुल 135 है। डिप्टी मैनेजर इलेक्ट्रिकल के लिए 40, मैकेनिकल के लिए 55 और कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए 40 पद खाली हैं।
जानें योग्यता
उम्मीदवारों के पास संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।
आयु सीमा
आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
इतनी मिलेगी सैलरी
चयनित अभ्यर्थियों को 70,000 रुपये से 2,00,000 रुपये प्रतिमाह तक का आकर्षक वेतन मिलेगा।
चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा (यदि लागू हो), इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन और अंतिम मेरिट सूची शामिल होगी।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले एनटीपीसी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर करियर सेक्शन में जाएं।
- डिप्टी मैनेजर 2026 भर्ती नोटिफिकेशन (10/26) को पढ़ें। इसके बाद एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- इसके बाद पर्सनल, एजुकेशनल और अनुभव से जुड़ी जानकारी दर्ज करें।
- जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
- आवेदन पत्र को निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा करें।
- भरे गए जमा किए गए आवेदन पत्र को डाउनलोड या प्रिंट करके अपने पास रख लें।