UGC NET 2026: यूजीसी नेट दिसंबर सेशन (UGC NET 2026) में जो उम्मीदवार भाग लेने वाले है। उनके लिए NTA ने विषयवार परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर को होगा। उम्मीदवार परीक्षा से जुटी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in पर विजिट कर सकते है।
दो पाली में होगी परीक्षा
परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला पेपर शिक्षण और शोध योग्यता से जुड़ा होगा, जबकि दूसरा पेपर अभ्यर्थी के चुने हुए विषय पर आधारित होगा।
कंप्यूटर आधारित मोड में होगी परीक्षा
जारी शेड्यूल के अनुसार यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में 14 दिसंबर से 18 दिसंबर 2026 और फिर 21 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. जबकि 19 और 20 दिसंबर को परीक्षा नहीं होगी.
डेट और पारी के अनुसार विषयवार शेड्यूल
शिफ्ट 1 (सुबह 9 बजे से 12 बजे)- इतिहास, पालि, प्राकृत, कम्पेयरेटिव लिटरेचर, लोक प्रशासन, एजुकेशन, सोशल वर्क
शिफ्ट 2 ( 3 बजे से 6 बजे)- कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन, पर्सियन, रशियन, बंगाली, होम साइंस, म्यूजिक, पाॅपुलेशन स्टडीज
शिफ्ट 1 (सुबह 9 बजे से 12 बजे)- मलयालम, उर्दू, क्रिमिनोलॉजी, परफॉर्मिंग आर्ट (डांस/ड्रामा/थिएटर), ट्राईबल एंड रीजनल लैंग्वेज/लिटरेचर, फोक लिटरेचर
शिफ्ट 2 (3 बजे से 6 बजे)- मैनेजमेंट (बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन/मार्केटिंग/पर्सनल मैनेजमेंट/फाइनेंशियल मैनेजमेंट आदि सहित), फिजिकल एजुकेशन, संस्कृत ट्रेडिशनल सब्जेक्ट्स (ज्योतिष / व्याकरण / मीमांसा / न्याय / सांख्य योग / दर्शन / साहित्य आदि) आयुर्वेदा बायोलॉजी डिजास्टर मैनेजमेंट
शिफ्ट 1 (सुबह 9 बजे से 12 बजे)- परफॉर्मिंग आर्ट (डांस / ड्रामा / थिएटर), ट्राईबल एंड रीजनल लैंग्वेज / लिटरेचर, लोक साहित्य, पॉलिटिकल साइंस, कम्पेयरेटिव स्टडी ऑफ रिलीजन्स, जापानी, डोगरी
शिफ्ट 2 (3 बजे से 6 बजे)- कॉमर्स, डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज, इंडियन कल्चर, बुद्धिस्ट, जैना, गांधियन एंड पीस स्टडीज, राजस्थानी, लिंग्विस्टिक्स
शिफ्ट 1 (सुबह 9 बजे से 12 बजे)- इंग्लिश, चाइनीज, कोंकणी, स्पेनिश, कश्मीरी
शिफ्ट 2 (3 बजे से 6 बजे)- विजुअल आर्ट (ड्राइंग, पेंटिंग, मूर्ति कला, अप्लाइड आर्ट आदि सहित), म्यूजियोलॉजी एंड कंजर्वेशन, पंजाबी, तमिल, ज्योग्राफी, मराठी
शिफ्ट 1 (सुबह 9 बजे से 12 बजे)- लेबर वेलफेयर / पर्सनल मैनेजमेंट / इंडस्ट्रियल रिलेशंस / लेबर एंड सोशल वेलफेयर / ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, हिंदी, अरब कल्चर एंड इस्लामिक स्टडीज, इंडियन नॉलेज सिस्टम, मणिपुरी, कन्नड़, जर्मन, सिंधी, फ्रेंच
शिफ्ट 2 (3 बजे से 6 बजे)- संथाली, मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म, इलेक्ट्रॉनिक्स साइंस, वूमेन स्टडीज, लॉ, तेलुगू, फॉरेंसिक साइंस, नेपाली, लाइब्रेरी एंड इंफॉरमेशन साइंस, फिलाॅसफी
शिफ्ट 1 (सुबह 9 बजे से 12 बजे)- इकोनॉमिक्स / रूरल इकोनॉमिक्स / को ऑपरेशन / डेमोग्राफी / डेवलपमेंट प्लानिंग / डेवलपमेंट स्टडीज / इकोनॉमेट्रिक्स / अप्लाइड इकोनॉमिक्स /डेवलपमेंट इकोनॉमिक्स / बिजनेस इकोनॉमिक्स, एनवायर्नमेंटल साइंसेज, हिंदू स्टडीज, एंथ्रोपोलॉजी, बोडो, गुजराती, संस्कृत, पॉलिटिक्स जिसमें इंटरनेशनल रिलेशंस शामिल हैं / डिफेंस / स्ट्रेटेजिक स्टडीज सहित इंटरनेशनल स्टडीज, वेस्ट एशियन स्टडीज, साउथ ईस्ट एशियन स्टडीज, अफ्रीकन स्टडीज, साउथ एशियन स्टडीज, सोवियत स्टडीज, अमेरिकन स्टडीज, ह्यूमन राइट्स और ड्यूटीज
शिफ्ट 2 (3 बजे से 6 बजे)- असमिया, सोशियोलॉजी, योग, टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन और मैनेजमेंट, एडल्ट एजुकेशन/कंटीन्यूइंग एजुकेशन/एंड्रागॉजी/नॉन-फॉर्मल एजुकेशन, आर्कियोलॉजी, उड़िया, सोशल मेडिसिन और कम्युनिटी हेल्थ, स्टैटिस्टिक्स, फॉरेस्ट्री